सिवनी: सिवनी एसपी सुनील मेहता ट्रेनिंग के लिए हुए रवाना, शिमाला प्रसाद बनीं प्रभारी एसपी
Seoni, Seoni | Aug 5, 2025 सिवनी एसपी सुनील मेहता 40 दिनों की विशेष प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद रवाना हो गए हैं। मंगलवार को बताया गया कि सुनील मेहता की अनुपस्थिति में आईपीएस अधिकारी शिमाला प्रसाद को सिवनी का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है। सिवनी पहुंचने पर पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।