मंगलवार को 12:00 किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ मुकेश कुमार सहित अन्य वैज्ञानिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही किसान दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पांच किसानों को अंग वस्त्र तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया।