बहराइच: नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता बालिका का शव तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव एक चार वर्षीय बालिका गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी का केस थाने में पुलिस ने दर्ज किया। बुधवार शाम को पास के तालाब का पानी पुलिस ने निकलवाकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। और मामले की जांच की जा रही है।