बूंदी: सर्व ब्राह्मण समाज ने 48 घंटे के अंदर मुलजिम को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने का जिला पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
Bundi, Bundi | Apr 22, 2024 सर्व ब्राह्मण समाज बूंदी द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी को ब्राह्मण बंधुओ द्वारा ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में बताया कि ग्राम सिन्ता जिला बूंदी के ब्राह्मण परिवार के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट कर कृष्णा शर्मा को जबरन अपहरण कर ले जाने वाले मुलजिमान को गिरफ्तार कर, उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।