सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में चमेली चौक के पास मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
मोतीनगर थाना अंतर्गत बड़ा बाजार स्थित चमेली चौक इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। क्षेत्र के लोगों ने रविवार की शाम 5 बजे मोतीनगर पुलिस को सूचना दी, तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं इलाके