कलान: ग्राम मुस्तफा नगर की महिला दवा लेने के बहाने ग्राम प्रधान के कब्जे में, पति का आरोप- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र एक गांव मुस्तफा नगर की एक महिला अपनी 9 साल की बेटी के साथ लापता हो गई। पीड़ित जयपाल ने बताया कि उनकी पत्नी सरोजनी (38) 28 अगस्त को बेटी मानवी के साथ दवा लेने कलान गई थी। वह वापस नहीं लौटी।