पाटी: भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय पाटी में तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन, तनाव मुक्त रहने की जानकारी दी गई
Pati, Barwani | Nov 22, 2025 भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय पाटी में तनाव प्रबंधन विषय पर एक उपयोगी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता कालू सिंह तड़वाल, एचआईवी काउंसलर,सीएचसी पाटी विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए बताया कि स्वस्थ जीवनशैली ही तनाव प्रबंधन की कुंजी है। उन्होंने पर्याप्त नींद लेने, संतुलित आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने संबंधित जानकारी दी।