कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे संत रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं भव्य जुलूस भी निकाले गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। जुलूस के दौरान संत रविदास जी के विचारों और संदेशों को जन-जन तक