बहराइच: भोगाजोत सब्जी मंडी से बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित भोगाजोत सब्जी मंडी में खड़ी बाइक को चोरी कर ले उड़े चोर, तलाश के बाद भी नहीं मिली बाइक तो पीड़ित ने थाने में की शिकायत। पुलिस ने रविवार शाम को बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। घटना 6 मार्च की है जिसके संबंध में पड़ताल जारी है।