लोहरदगा: सड़क सुरक्षा को लेकर समाहरणालय चौक पर परिवहन विभाग का वाहन जांच अभियान, 24 चालकों से ₹34 हजार का जुर्माना वसूला गया
लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद्र के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे समाहरणालय चौक के पास जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।