सासनी: गांव बसई काजी में घर पर काम करते समय एक महिला को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Sep 29, 2025 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव बसई काजी में घर पर काम करते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन महिला को घर लेकर चले गए।