मुंगेर: बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग द्वारा पहली बार गंगा पार दियारा इलाके की पंचायतों में बस सेवा शुरू की गई
Munger, Munger | Feb 5, 2024 बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग द्वारा पहली बार गंगा पार दियारा इलाके की पंचायतों में बस सेवा की शुरुआत की गई। ये बस कुतलुपुर पंचायत से सुबह 9 बजे खुलेगी जो मलहीपुर, रघुनाथपुर, साहेबपुर कमाल, परोरा बांध और जमीन डिगरी होते हुए सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर मुंगेर बस स्टैंड पहुंचेगी। जिला प्रतिष्ठान अधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहली बार बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग के आदेश पर गंगा पार दियारा इलाकों में बसों की शुरूआत की गई।