उन्नाव: शुक्लागंज के गंगाघाट पर सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का लगा तांता, NDRF और जल पुलिस रही तैनात
Unnao, Unnao | Jul 10, 2025 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्लागंज के गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। गुरुवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। गंगाघाट पर अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया है । प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। घाटों पर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तैनात रहीं। गोताखोरों की मदद से अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।