गढ़ी उपखण्ड के पालोदा कस्बे मे श्री सहस्र औदीच्य ब्राह्मण समाज जिला बांसवाड़ा की 41 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं स्नेह सम्मेलन वर्ष 2025 का उद्घाटन शनिवार सुबह 11बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता गो संत रघुवीर दास महाराज रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र पंड्या एवं इकाई अध्यक्ष जयप्रकाश व्यास ने की। हजारों समाजजनों ने भाग लिया।