लोहरदगा: नगरपालिका चुनाव: नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर 10 और वार्ड पार्षद के लिए 102 उम्मीदवार
लोहरदगा नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत शुक्रवार को नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा (पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे) समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति जारी कर दी गई। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं। वहीं तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अध्यक्ष पद के लिए अंतिम रूप से जिन प्रत्याशियों की दा