लोहरदगा: 38वें राष्ट्रीय खेल में लोहरदगा के कम्पाउण्ड तीरंदाज कृष चंद्र देव का हुआ चयन
आगामी 28 जनवरी से 9 फरवरी 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित 38 वें नेशनल गेम्स में लोहरदगा जिला अंतर्गत सुकुमार गाँव का निवासी कृष चन्द्र देव तिरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु गुरुवार शाम लगभग 5:00 चयनित हुए हैं। बताते चले की विगत कोरिया के मुकेन में अगस्त 2024 में आयोजित प्रतियोगिता में कम्पाउण्ड तिरंदाजी के रूप में 10वीं रैंक लाकर सफल हुआ था।