बदायूं: उझानी कस्बे के श्रीनारायणगंज मोहल्ले में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर घर में आग लगाने का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | Jan 3, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के उझानी कस्बे के श्रीनारायणगंज मोहल्ले के रहने वाले ओमसरन सिंह चौहान पुत्र सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि वह चाट पकौड़ी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसने मौहल्ले के तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके घर में तीन लोगों ने आग लगा दी । जिससे उसके घर में खड़ा चाट पकौड़ी का ठेला व अन्य सामान जल गया।