महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का रविवार को 11 बजे शुभारंभ iहुआ। रूमा स्थित एक्सिस कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। यह स्पर्धा 7 से 9 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।