संजय नेशनल पार्क अभ्यारण्य के बगदरा क्षेत्र में अवैध उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। माची व जगमार बीट में भारी मशीनों और ट्रैक्टरों से खुलेआम मुरूम निकाला जा रहा है, जबकि यह पूरा इलाका संरक्षित श्रेणी में आता है और काले मृगों का सुरक्षित आवास माना जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद वन अमला कार्रवाई नहीं कर रहा और खनन माफिया बेखौ