वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार सत्ताधारी दल के नेता की 16 वर्षीय बेटी हरहुआ चौराहे से गायब हो गई थी। जहां नाबालिग के लापता होने को लेकर परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को बरामद किया और युवक को गिरफ्तार कर लिया।