धार जिले के इंदौर अहमदाबाद राजमार्ग पर अमझेरा थाना अंतर्गत हातोद के पास बस के आगे जा रहे कंटेनर से टक्कर हो गई , जिसके चलते हादसे में बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए , प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम के समय राजगढ़ से इंदौर की ओर जा रही साहनी ट्रेवल्स की बस आगे निकलने के चक्कर मे आगे चल रहे एक कंटेनर से अनियंत्रित होकर टक्कर हो गई।