आगरा: नालबंद चौराहा पेट्रोल पंप पर हिट एंड रन, 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाकर भागा चालक, कर्मचारी घायल, CCTV आया सामने
Agra, Agra | Feb 18, 2026 आगरा के नालबंद चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात हिट एंड रन की घटना हुई। कार चालक 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। भागते समय कार की टक्कर से कर्मचारी हुकम चन्द गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।