मोहनिया: मोहनिया में यूपी पुलिस की हिरासत में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
Mohania, Kaimur | Oct 27, 2024 भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर ले जा रही उत्तर प्रदेश की पुलिस कस्टडी में मोहनिया क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया गया। जहां मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है