सक्ती नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १३० वीं महाआरती में पंडित राज शेखर शर्मा, गौ सेवक (बाराद्वार) ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।