बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है,अंतिम नोटिस की अवधि 26 जनवरी को पूर्ण हो गई थी, पीडब्ल्यूडी विभाग ने अलाउंस करना प्रारंभ कर दिया था। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहे पर खड़ा हो गया। जिसमें सभी जगह सनसनी फैल गई कुछ देर के बाद बुलडोजर के साथ नगर पंचायत का बुलडोजर गरजने लगा।