सासाराम: भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया
Sasaram, Rohtas | Feb 11, 2026 भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। सासाराम में बुधवार को दोपहर क़रीब तीन बजे रोहतास जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में सादगीपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत और उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।