आरा: खनेट गांव में विकास मित्र कर्मचारी की मौत के बाद ओझा-गुनी का आरोप लगाकर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर कर की गई हत्या
Arrah, Bhojpur | Sep 1, 2024 पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव में शनिवार की रात विकास मित्र कर्मचारी कृष्णा मुसहर के मौत होने के बाद उसके परिवार वालों द्वारा पड़ोस के बुजुर्ग पति मुसहर पर ओझा-गुनी करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर में चेहरे के दाहिने तरफ आंख के बगल में खून बहता ज़ख्म,नाक एवं मुंह से खून बहता जख्म का निशान पाया गया है।