पडरौना: माघी विशुनपुरा में छत पर बिहार के मजदूर बिजली की चपेट में आया, नीचे गिरकर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
कुशीनगर रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के माघी विशुनपुरा में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पानी की टंकी निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर बिजली की चपेट में आ गया और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।बिहार के मोतिहारी जिले के तुर्कवलिया गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र कन्हैया माघी विशुनपुरा गांव में एनसीसी कंपनी में पानी टंकी निर्माण में काम करता हैं