उत्तर प्रदेश सीमा से सटे चन्चोरा गांव के पास बुधवार रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सतीकांत पुत्र रामवीर निवासी नकटपुरा अपनी बाइक से बहन को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान चन्चोरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस