मथुरा: लोटर सिटी कॉलोनी के पास से पुलिस ने चोरी के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हजारों रुपए का चोरी का माल बरामद
थाना हाईवे क्षेत्र में गत दिनों पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लोटर सिटी कॉलोनी के पास झाड़ियां से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सतोहा निवासी धीरज, कृष्ण गोपाल, गप्पे उर्फ गोपेश बताए हैं। जिनके कब्जे से 3 कट्टों में 22 सरिया, बिजली फिटिंग के तार ,नल की टोटी, पाइप आदि हजारों का चोरी का माल बरामद किया। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट भेज दिया।