मथुरा: परीक्षा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्तो को STFटीम आगरा एवं थाना हाइवे पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा में नकलची धोखाधड़ी करने वाले 2 अभियुक्तों को एसटीएफ आगरा एवं थाना हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भूपेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी सलेमपुर एवं अंकित पुत्र विसंबर नाथ के पास से अवैध दस्तावेज मोबाइल कार बरामद की है। जो परीक्षा दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी किया करते थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।