गढ़वा: गढ़वा जिला परिषद बोर्ड की बैठक जिला परिषद कार्यालय में हुई
Garhwa, Garhwa | Mar 5, 2024 जिला परिषद बोर्ड की बैठक जिला अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा की गई। उसके साथ ही प्रखंड कार्यालय में जिला परिषद सदस्य का एक कमरा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। उसके साथ ही मीटिंग से अनुपस्थित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की बात भी की गई।