मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में चौकी से 30 कदम दूर पथराव, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Mar 31, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के बेहद करीब हुए पथराव की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला अंजुम पैलेस चौकी के पास का है, जहां महज करीब 50 कदम की दूरी पर दो पक्षों के बीच टाइल्स के पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई।