कटनी नगर: अज्ञात बदमाशों ने तीन युवकों से की लूटपाट, माधव नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी क्षेत्र में हुई घटना
माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र के पिपरौध स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास 8-9 जून की रात 1 बजे अज्ञात 4 बदमाशो ने 3 युवको के साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने आज मंगलवार शाम 5:20 मिनट पर जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।