कासगंज जिले के नवागत एसपी ओम प्रकाश सिंह शनिवार की रात 8 बजे कासगंज पहुंचे। जंहा उन्होंने पुलिस लाइन में कासगंज जिले के एसपी का चार्ज ग्रहण किया। कासगंज जिले के नवागत एसपी इससे पहले लखनऊ में लॉजिस्टिक्स में तैनात थे। उन्हें कासगंज जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में देर रात यूपी में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के दौरान एसपी कासगंज नियुक्त किया गया है।