दाउदनगर: अग्निशमालय दाउदनगर के कर्मियों ने अंकोढ़ा व सिपहां में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया
अग्निशमालय दाउदनगर के कर्मियों द्वारा शुक्रवार को 11:00 से दाउदनगर प्रखंड के अंकोढ़ा वार्ड संख्या 12 और आठ तथा सिपहां वार्ड संख्या 3 में जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई। बताया गया कि अगलगी की घटना घटने पर क्या करना है और क्या नहीं करना है।मॉक ड्रिल भी कराया गया और पंपलेट का वितरण किया गया।