जौनपुर: नईगंज में महाराणा प्रताप की जयंती पर मंत्री ने कहा- भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शिरकत किया । पर्यटन मंत्री का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री ने महाराणा प्रताप को नमन किया और उनके शौर्य एवं बलिदान को याद किया।