हुसैनाबाद: राहत: कुर्मी टोला में फिर से चला चापाकल, लोगों के चेहरे खिले
हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कुर्मी टोला में कई दिनों से खराब पड़ा चापाकल आखिरकार मरम्मत के बाद फिर से चालू हो गया। पानी की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय लोगों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। स्थानीय पार्षद आनंद कुमार की पहल पर चापाकल की मरम्मत कराई गई, जिसके बाद मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे से लोगों को फिर से स्वच्छ पानी मिलने लगा।