धरहरा थाना क्षेत्र के दास टोला धरहरा में शुक्रवार के रात्रि लगभग 8 बजे सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना में रोहित कुमार (22 वर्ष), पिता डोमन दास, गंभीर रूप से घायल हो गया।