सिरसा ।
श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के उप प्रधान (शहरी) संजय शर्मा नीटू (जन स्वास्थ्य विभाग वाले) का जन्मदिन श्री अग्रवाल मिष्ठान भंडार के सभागार में बड़े हर्षोल्लास एवं प्रसन्नतापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के प्रधान सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले, संस्थापक विजय शर्मा लेमन वाले, महासचिव सुधीर सारस्वत, वरिष्ठ सलाहकार इंद्रमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार चोटिया, श्यामलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा, रोशनलाल वशिष्ठ, हुकमचंद सांखी, हरीश भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गौतम, सुरेश दडबा, मोहित जोशी, त्रिलोक शर्मा, रामकुमार पारीक, नंदलाल शर्मा, सुलतान शर्मा, मदनलाल शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा जमाल, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने जहां संजय शर्मा नीटू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी वहीं समाज के बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें शुभाशीष दी।
Sirsa, Sirsa | Sep 22, 2026