रामपुर: बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Jan 8, 2025 बुधवार को दोपहर तीन बजे के आसपास भाजपा कार्यालय पर आयोजित संविधान गौरव अभियान की जिला कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा शामिल हुए। चौधरी राजा वर्मा ने जिला कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान को निर्मित हुये 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी बहुत ही धूमधाम से मना रही है।