फिरोज़ाबाद: थाना पचोखरा क्षेत्र जारखी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
धोर्रा निवासी सोनू बाइक से कहीं जा रहा था, इसी दौरान थाना पचोखरा क्षेत्र जारखी के पास शुक्रवार रात नौ बजे क़रीबन अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक सोनू गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर जानकारी घायल युवक के परिजनों ने मीडिया को दी।