बलरामपुर: चीनी मिल बलरामपुर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शाम को बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में दी गई जानकारी
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर चीनी मिल बलरामपुर में शाम को बच्चों के बीच चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही बच्चों को गांधी जी के व्यक्तित्व कृतित्व एवं देश के लिए उनके योगदान की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया। बच्चों को महात्मा गांधी की बताए हुए मार्ग पर चने की प्रेरणा दी गई।