नागदा: नागदा में पाइप लाइन फटने से जलप्रदाय बाधित
Nagda, Ujjain | Mar 31, 2026 नागदा में नगरपालिका की मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन लाईन को नपाकर्मियों ने सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे रिपेरिंग कार्य किया और रात्रि लगभग 12 बजे पाईन लीकेज हो गई। जिसके कारण आधा शहर को मंगलवार की सुबह पानी नहीं मिल सका, जबकि मंगलवार को महावीर जयंती थी। हालांकि जलशाखा प्रभारी महेंद्र गुर्जर मंगलवार की सुबह सात बजे जेसीबी लेकर फिल्टर प्लांट पर पहुंच गए थे।