बेगूसराय: बेगूसराय में 22 जुलाई से 19 अगस्त तक होगा श्रावणी मेला, कारगिल भवन में DM ने की बैठक
बेगूसराय में 22 जुलाई से 19 अगस्त तक श्रावणी मेला का आयोजन किया जाएगा. सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्रावणी मेला संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें कारगिल भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कही. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी को सभी कार्य ससमय पूरा कर लेने का निर्देश दिया है.