बरही: बरही मैदान में परिवर्तन सभा का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हुए शामिल
झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा 24 सितंबर को बरही विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। प्रखण्ड मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा परिवर्तन सभा में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक समेत अन्य शामिल थेl