उदयपुर: रामगढ़ मंदिर में दर्शन करने आई सात वर्षीय बालिका बंदर के हमले से डरकर सीढ़ी से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिरी
सरगुजा जिले के उदयपुर में प्रसिद्ध रामगढ़ राम मंदिर में दर्शन करने आई एक सात वर्षीय बालिका बंदर के हमले से डरकर सीढ़ी से पैर फिसल जाने पर 200 फिट गहरी खाई में जा गिरी। कई घंटों के रेसक्यू ऑपरेशन के बाद बालिका को बचा लिया गया है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है।