उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में किसानों को इन दिनों यूरिया की कमी से जूझना पड़ रहा है। बताया जाता है कि गेहूं की पटवन के बाद यूरिया की सख्त दरकार है लेकिन मांग के अनुरूप यूरिया की आपूर्ति नहीं होने की वजह से किसानों को इसके लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है।