सिविल लाइन थाना के पीतल मिल चौराहे पर रहने वाले 23 वर्षीय दिनेश लोधी ने अज्ञात कारण के चलते गुरुवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनो ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 11 बजे पीएम के दौरान उनके भाई ने घटना की जानकारी दी। फिलहाल जहर खाए जाने के कारण अज्ञात हैं। जांच मे जुटी पुलिस।