चंदला क्षेत्र के छत्तेकुआ गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बीच सड़क पर दो बेलों के भिड़ जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सड़क पर अचानक हुई इस जोरदार लड़ाई से राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग सुरक्षित स्थानों पर हटकर जान बचाते नजर आए। वीडियो ग्रामीणों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। प्रशासन ने अपील की है।